Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संग राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जबलपुर में किया योग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी योग की विभिन्न मुद्राओं तथा प्राणायाम का अभ्यास किया।
 

21 Jun 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संग राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जबलपुर में किया योग

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी योग की विभिन्न मुद्राओं तथा प्राणायाम का अभ्यास किया।

मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी जिलों में सामूहिक योग के कार्यक्रम हुए, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। जबलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर जबलपुर में'सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम'हुआ।

"स्वस्थ आयु के लिये योग" की थीम पर आयोजित सामूहिक योग में लगभग 5000 नागरिकों और 31 स्कूलों के लगभग 3400 छात्र-छात्राओं ने योग के विभिन्न आसन किए। कार्यक्रम में राज्यपाल पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी योग किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इंदौर ने भ्रामरी प्राणायाम में नया रिकॉर्ड बनाया। शहर में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम के दौरान हजारों प्रतिभागियों ने 3 मिनट से अधिक समय तक लगातार भ्रामरी प्राणायाम किया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में लोगों ने एक साथ प्राणायाम कर योग के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। आयोजकों ने इसे सामूहिक सहभागिता और योग के बढ़ते जन-आंदोलन का प्रतीक बताया।

इधर, राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की विशेष व्यवस्थाएं कीं।

ग्वालियर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके अलावा संभागायुक्त, कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग की विभिन्न मुद्राओं तथा प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर शरीर और मन को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को उज्जैन के दशहरा मैदान में सामूहिक योग किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, नगर निगम सभापति कलावती यादव, कलेक्टर, एसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी योगाभ्यास में भाग लिया।

'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने योगासन और प्राणायाम किए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन भी लाइव सुना। कार्यक्रम के माध्यम से नियमित योग अपनाकर स्वस्थ और नीरोगी जीवन जीने का संदेश दिया गया।

विश्व पर्यटन स्थल सांची के स्तूप परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम किया गया। इसमें स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी शामिल हुए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संग राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जबल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योग किया। इस अवसर पर मुख्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News